“संकल्प और समर्पण”

संकल्प और समर्पण। अगर अर्थ की दृष्टि से देखा जाए, तो दोनों ही  हैं। या तो आप संकल्प कर सकते हैं, या फिर समर्पण। जैसे युद्ध में सामने वाले ने हथियार छोड दिए, तो समझो कि समर्पण हो गया। जब तक लड रहे थे, तो संकल्प से लड रहे थे। लेकिन जब संकल्प हारा, तो समर्पण किया। लेकिन अध्यात्म में संकल्प और समर्पण साथ-साथ चलते हैं। संकल्प करें और प्रभु के अनुग्रह से वह संकल्प पुरे होंगे, संकल्प की शक्ति का बीज सब में होता है, लेकिन अगर आप बीज को मिट्टी में न डालो, उसको खाद, पानी न दो, तो वह फूटेगा ही नहीं। बडे-बडे संकल्प मत करो, छोटे-छोटे संकल्प लो। जैसे एक प्रेमी और प्रेमिका एक बगीचे में बैठे थे। प्रेमिका ने प्रेमी से कहा तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो? प्रेमी बोला, तुम्ही बताओ, चांद लाऊं, तारे लाऊं। तो प्रेमिका बोली, इतनी बडी बात मत करो, तुम इतना ही बोल दो कि गोभी का फूल लाऊंगा, तू रोटी पकाएगी, मैं खाऊंगा। व्यावहारिक बात करो।
छोटे-छोटे कदम उठाओ, तो हजारों मील की यात्रा पूरी हो जाती है। यह मत कहो कि हजारों मील चलना है, पर मुझ में शक्ति नहीं।  हजारों मील नहीं, तो एक कदम तो चल सकते हे। एक-एक कदम ही चलो। संकल्प की शक्ति का विकास करने के लिए छोटे-छोटे प्रयोग करें, जैसे हम अन्न (व्रत) नहीं खाएंगे। 24घंटे तो बहुत लंबा है, तुम छोटा समय लो। घडी देखो और संकल्प करो कि अगले आधे घंटे तक मैं मौन रहूंगा। अगर आधा घंटा तुम मौन रह गए, तो समझ लो कि उतनी शक्ति संकल्प की बढ गई। फिर इसी तरह धीरे-धीरे बढाते रहो। संकल्प की शक्ति को विकसित करने के लिए छोटे-छोटे उपाय करो। जैसे आप सुबह नहीं उठ पाते हैं, तब रात को सोने से पहले अलार्म भर दो, फिर संकल्प  करो की मुजे  सुबह पांच बजे उठना है। घडी अलार्म बजाना भूल सकती है, पर अपने अंदर का अलार्म ठीक समय पर बज जाएगा। हम संकल्प-शक्ति का उपयोग सही तरीके से कर नहीं रहे हैं। हम कहते हे कि सुबह उठूं और हमारा मन कहता है कि आज सो जाता हूं, कल उठ जाऊंगा। संकल्प में दृढता होनी चाहिए।
 
एक संत वाणी……….

Posted with WordPress for BlackBerry.

Categories: SHRI PUSHTIDHAM HAVELI | 4 Comments

“अवतार”

“हिरणाक्ष_वाराह, हिरण्यकशिपु_नृसिंह, वामन_बलि, राम_रावण, कृष्ण_कंस,” -ॐ वाराह नृसिंह धर्म के अवतार, वामन अर्थ कै, राम काम कै, कृष्ण भक्ति कै अवतार हैं ॐ क्रमशः

Posted with WordPress for BlackBerry.

Categories: Uncategorized | Leave a comment

PUSHTI RASANAND MAHOTASAV

pushtimargpushtimarg

Categories: SHRI PUSHTIDHAM HAVELI | Leave a comment

मंगल बधाई..”पुष्टि रसानंद महोत्सव”

PUSHTIMARG

आत्मीय वैष्णवजन………………..
अत्यन्त प्रसन्नता का विषय हे की वैष्णवीनगरी सूरत में ”श्री पुष्टिघाम हवेली” के मंगल पाटोत्सव के उपलक्ष में ”पुष्टि रसानंद महोत्सव” का अद्वितीय आयोजन दि. ११/१२/२०१० से १८/१२/२०१० तक होंने जा रहा है ! तो आप सभी आत्मीय स्नेहीजन सस्नेह आमंत्रित है !
शुभम-
गो.हरिराय………..

अधिकतर जानकारी हेतु visit-www.pushtiyuvamanch.org/

Categories: SHRI PUSHTIDHAM HAVELI | 1 Comment

Blog at WordPress.com.