Author Archives: Hariray Goswami

Unknown's avatar

About Hariray Goswami

I am the 17th descendent of SHRI MAHAPRABHUJI who is the founder of "SHUDDHADVAIT PUSHTIBHAKTI MARG..

विचार मंथन..!!

उस दिन उस एक ने ​मुझसे ​कहा ‘में तेरा हूँ’..!! तब से सब से ​में ​कह रहा हूँ ,’में तेरा हूँ ,में तेरा हूँ ,में तेरा हूँ….!!

उस एक से कहना ‘में तेरा हूँ’,भक्ति है..!! सब से कहना ‘में तेरा हूँ’, विकृति है…!!

द्रढ़ता दृढ़भाव दृढ़आश्रय ही सर्वोत्तम भाव है..!!

सामाजिक जीवन में एक डॉक्टर,एक वकील,एक स्कुल आदि एक ही होंता है फिर “आध्यात्म ” में एक क्यों नही ?

एकाश्रय से ही हमारे आध्यात्म जीवन का विकास हो सकता है..!!

💥सदा दिवाली संत की, बारह मास बसंत…!! कृष्ण प्रेम रंग जिन पर चढ़ै, उनको रंग अनंत….!!

गो.हरिराय:
(कड़ी-अहमदाबाद-सूरत-मुंबई)

Categories: My Posts | Leave a comment

राधाष्टमी उत्सव की खूब खूब बधाई हो…!!

कृपयति यदि राधा बाधिताशेषबाधा किमपरमवशिष्टं पुष्टि मर्यादयोर्मे।(विज्ञप्ती)

श्री राधाजी परमानन्द रूप है ।परमेश्वरी है ।परम कल्यान रूप है ।मुख्य स्वामिनी है ,सो श्री कृष्ण के तेज सु प्रगट भई है ।

श्री राधा शब्द की व्युत्पति सामवेद में निरूपण की है ” र ” कार है सो कोटीक जन्म के पाप कु और शुभाशुभ कर्त कु दूर करे है ।और ” अ ” कार मृत्य भय और रोग कु दूर करे है ।और ” ध ” कार है सो आयूष की हानि कु और ” अ ” कार सो भव् के बंधन कु दूर करे है और जन्म मरण आदि पीड़ा को हरे है ।

श्री राधा शब्द के श्रवण,स्मरण और उच्चारन से जीवन के सर्व पाप नाश नाश करे है यामे कोई संशय नहीं है ।दुसरो एक और भाव राधा शब्द को है ” र ” कार सो श्री कृष्ण प्रभु के चरण कमल में निश्चय भक्ति और दास भाव को देय है ,और ” अ ” कार है सो सबन कु इच्छित एसो यह ईश्वर सम्बन्धी अनन्त सुख देत है और सर्व सिद्धी के इच्छित एसो सर्वोत्तम एश्वर्य कु देत है ” ध ” कार सो वे ईश्वर के साथ सहवास कु देत है और जो ” अ ” कार है सो पुष्टि सारुप्य आदि मुक्ति देत है और हरी सरीखे तत्व ज्ञान कु देत है ।

आपका गो.हरिराय…!!
(कड़ी-अहमदाबाद-सूरत-मुंबई)

Categories: My Posts | Leave a comment

Spiritual Tour Uk 2014

MANGAL BADHAI….!!
Again for devine search…. excursion towards uk…!!
Dt.3/09/2014 to 15/09/2014 at LEICESTER.
15/09/2014 to 21/09/2014 at LONDON.

#Vachanamrut schedule at #london & #leicester #haveli’s by #HarirayGoswami

(1) Leicester 

Dt. 6/9/2014 & 7/9/2014

Time- 6:00pm to 7:00 pm

@ Shreeji Dham Haveli, 504 Melton Road, Leicester, LE4 7SP

(2)  LONDON

Dt. 20/9/2014 Saturday

Time- 11.00 to 12.30

@ Shri Nathji Sanatan Hindu Mandir, 159-161 Whipps Cross Road, Leytonstone, London, E11 1NP

(3) LONDON

Dt.  21/9/2014
Time –  6:00pm Tolo 7:00pm

@ ‘Lalita Kunj’, Repton Avenue, Sudbury, Wembley, HA0 3DW 

Contact me on – 079 44 602 777
Email-harirayg@gmail.com

Categories: My Posts | Leave a comment

विचार मंथन…!!

शब्दकोश में असंख्य शब्द होते हुए भी…!!
मौन होना सब से बेहतर है।

दुनिया में हजारों रंग होते हुए भी…
सफेद रंग सब से बेहतर है।

खाने के लिए दुनिया भर की चीजें होते हुए भी…!!
उपवास शरीर के लिए सबसे बेहतर है।

पर्यटन के लिए रमणीक स्थल होते हुए भी….!!
पेड़ के नीचे ध्यान लगाना सबसे बेहतर है।

देखने के लिए इतना कुछ होते हुए भी…!!
बंद आँखों से भीतर देखना सबसे बेहतर है।

सलाह देने वाले लोगों के होते हुए भी…!!
अपनी आत्मा की आवाज सुनना सबसे बेहतर है।

जीवन में हजारों प्रलोभन होते हुए भी…!!
सिद्धांतों पर जीना सबसे बेहतरहै।

इंसान के अंदर जो समा जायें वो
            ” स्वाभिमान ”
                    और
जो इंसान के बहार छलक जायें वो
            ” अभिमान “

Categories: My Posts | Leave a comment

Create a free website or blog at WordPress.com.